Benefits of eating Papaya
AROGYAM
umesh ch oberoi
4/15/2025
पपीता एक ऐसा फल है जो अपनी विशेषताओं के कारण विश्वभर में अत्यधिक लोकप्रिय है। इसका स्वाद मीठा और रसीला होता है, जो इसे न केवल खाने के लिए बल्कि विभिन्न व्यंजनों में उपयोग के लिए भी आदर्श बनाता है। पूर्वी भारत में कच्चे पपीते की सब्जी चाव से खायी जाती है।
पपीते का रंग, जो आमतौर पर नारंगी या पीला होता है, इसे देखने में आकर्षक बनाता है। इसके अलावा, कच्चे या पके पपीता का उपयोग सलाद में, जूस, और मिठाइयों में किया जाता है, जिससे यह विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में शामिल किया जा सकता है।
यह पेट की कई तकलीफों में आरामदायक होता हैं। लीवर की बीमारियों में इसे खालीपेट खाने की सलाह दी जाती हैं। यदि आप इसे कच्चा खा सकते है तो बेहतर होगा अन्यथा पका हुआ भी ले सकते है। डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी में तेजी से स्वास्थ लाभके लिए इसके पत्तों का अर्क लोगों को लेते देखा गया है और उन्होंने इसकी तारीफ भी की हैं। पपीते की लोकप्रियता का एक और महत्वपूर्ण कारण इसके स्वास्थ्य लाभ हैं। जैसे -
हृदय रोग से सुरक्षा करने में।
सूजन(inflammation) कम करने में।
पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन पाचन में सहायक होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर पाचनक्रिया में सहायक होता है।
इसमे विटामिन सी और एन्टी ऑक्सीडेन्ट भरपूर होता है जो रोग प्रतिरक्षा प्रणाली (improves immune system) को बढावा देता है।
नियमित रूप से खाने से त्वचा की सेहत में सुधार और वजन में नियंत्रण होता है।
इसमें उपस्थित फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने मे सहायक होता है।
इसमें उपस्थित पोटेशियम blood pressure control करता है।
यह विटामिन ए का समृद्ध स्रोत है और बीटा-कैरोटीन जो ऑखों के सेहत और कोशिकाओं के विकास के लिए जरूरी है।
इसमें पाया जाने वाला एंजाइम घाव जल्द भरकर उसे स्वस्थ्य होने में मदद करता है और क्षतिग्रस्त ऊत्तकों की मरम्मत भी करता है।
यह फल विटामिन सी और विटामिन ए का समृद्ध स्रोत है, जिससे यह स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बन गया है।
पपीता की खेती भी इसे लोकप्रिय बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह फल उगाने में आसान है और विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में अच्छी तरह से बढ़ता है।
इसके अलावा, पपीते की फसल जल्दी तैयार होती है, जिससे किसानों को जल्दी लाभ होता है। इस प्रकार, पपीता न केवल एक स्वादिष्ट फल है, बल्कि यह आर्थिक दृष्टिकोण से भी फायदेमंद है, जो इसे वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कृषि उत्पाद बनाता है।